Showing posts with label Rajpal Kaur. Show all posts
Showing posts with label Rajpal Kaur. Show all posts

Friday, May 11, 2018

जालंधर स्कुल में बच्चों ने लगवाये एम आर इंजैक्शन

Fri, May 11, 2018 at 4:00 PM
किसी को कोई समस्या नहीं हुई 

जालंधर:11 मई 2018: (राजपाल कौर//शिक्षा स्क्रीन ब्यूरो):: 
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से  मीसल्स तथा रूबेला जैसी खतरनाक बिमारियों से सुरक्षित करने के लिए जो टीकाकरण अभियान शुरू किया है उसका जालंधर स्कूल में भी स्वागत किया गया। इस अभियान ने अफवाहों के बीच दबकर लोगों को थोड़ा शंका में तो डाल दिया लेकिन हमारे देश के शिक्षित वर्ग तथा प्रशिक्षित डॉक्टर की टीम मिलकर इसे सफल बनाने तथा समाज को रोग मुक्त करने के लिए प्रयासरत है। इस प्रयास को आगे बढ़ाते हुए डा. उषा कुमारी S.M.O. करतारपुर की अध्यक्षता में डॉक्टर हेमन्त मल्होत्रा अपनी पूरी टीम के साथ आज 9:30 बजे जालंधर स्कूल, गदाईपुर में पहुंचे। यहां उन्होंने लगभग 400 बच्चों को एम.आर.इन्जेक्शन लगवाकर स्वस्थ जीवन जीने का सन्देश दिया। 
            इसी दौरान जब जालंधर स्कूल में मां-दिवस का भी कार्यक्रम चल रहा था उस समय सांस्कृतिक आयोजन भी किया गया। इस मौके पर बच्चों ने अपनी मां को समर्पित विचार, गीत, कविता, स्किट तथा डांस द्धारा अपनी कलाकारी को प्रस्तुत किया तथा सभी को आनन्दित कर दिया। ऐसा लग रहा था कि बच्चों से लेकर सभी छोटे-बड़े अपनी मां के आंचल में बैठे हों। बच्चे अंदर से इंजेक्शन लगवाकर आते तथा बाहर आ कर कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाते। छात्र-छात्राओं ने आयोजन के अन्त तक नाचने-गाने का पोग्राम जारी रखा। इंजेक्शन लगवाकर सारे बच्चे ऐसे खुश थे, जैसे इनको पता नहीं कौन सा ईनाम मिल गया हो। विशेष बात यह हुई कि इन बच्चों को देखकर तथा यहां का खुशनुमा माहौल देखकर, जो बच्चे दूसरे स्कूलों से डरकर भाग आये थे, उन्होंने भी यहां अपने माता-पिता के साथ इंजेक्शन लगवाकर डॉक्टर साहब तथा स्कूल स्टाफ का धन्यवाद किया। 

खेल-खेल में कार्यक्रम का आनन्द लेते, नाचते गाते, हँसते-खाते कब बच्चों को इंजेक्शन लग गए पता ही नहीं चला। नन्हें-मुन्ने बच्चों को टॉफ़ियां बांटी गईं।  मुख्यध्यापिका राजपाल कौर तथा जालंधर विधियक सोसाइटी के चेयरमैन पलविंदर सिंह जी ने डॉक्टर साहब तथा उनकी टीम का धन्यवाद किया तथा सभी को मातृ-दिवस की बधाई देते हुए अपने माता-पिता का आदर करने तथा सदमार्ग पर चलने का सन्देश दिया। डॉ हेमंत मल्होत्रा जी ने भी बच्चों को स्वस्थ जीवन जीने तथा माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त कर आगे बढ़ने का सन्देश दिया। इस अवसर पर ज्योति सुमन, नीतू देवी (ए.एन.एम), रमनदीप कौर, राज रानी (आशा-वर्कर), सुदर्शन जी (एल.टी.), उर्मिल गिल (एल.एच.वी) तथा स्कूल के सभी स्टाफ मेंबर हाजिर हुए। इस दौरान मंच का संचालन मैडम मीनाक्षी तथा कशिश बर्मन ने किया।

इंटर स्कूल अंतर स्कूल डेक्लामेशन कंपीटिशन का आयोजन

ओवरऑल ट्रॉफी पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल ने हासिल की लुधियाना : 4 अगस्त 2018: ( शिक्षा स्क्रीन ब्यूरो ) ::  लुधियाना में भी शिक्षा सरगर...